Dainik Savera Times

‘Lohri’ पर जालंधर में Alert Gym व Balraj Khehra ने करवाया ‘Lohri Fitness Di’ इवेंट, भंगड़ा क्वीन Ashley Kaur भी हुईं शामिल

आज कल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना बेहद जरुरी है। शहर जालंधर के बलराज खेहरा फ़िटनेस्स फ्रीक्स की तरफ से अलर्ट जिम में लोहड़ी के इस खास अवसर पर लोहड़ी फिटनेस इवेंट करवाया गया है। ये इवेंट 21 दिसंबर से हर शाम 4 बजे से शाम 7 बजे तक करवाया जा रहा है। इस इवेंट की अगवाई करते हुए गुरजीत थिंड जी ने कहा के – समाज में फिटनेस की जागरूकता के लिए शहर में ये इवेंट करवाया गया था।

एश्ली कौर ने लोहड़ी बधाई देते हुए इस इवेंट के बारे में बात की और फिट रहने की भी सभी को सलाह दी। इस इवेंट में क्रॉसफिट गेम्स के साथ साथ और भी कई मुकाबले करवाए गए। साथ ही भंगड़ा क्वीन एश्ली कौर ने अपने भंगड़े से सारे शहर वासियों को नचाया। बता दें के इस इवेंट में कोई भी हिस्सा ले सकता था। साथ ही सभी प्रतियोगिओं को गिफ्ट हैंपर भी दिए गए।

Exit mobile version