Site icon Dainik Savera Times

Middle East Conflict: लेबनान में हुए हवाई हमलों पर रो पड़ीं मिया खलीफा, बोलीं- आखिर ये जंग…

Middle East Conflict Mia Khalifa cried over air strikes in Lebanon

Middle East Conflict Mia Khalifa cried over air strikes in Lebanon

एंटरटेनमेंट डेस्क: लेबनान में बढ़ती हिंसा और हवाई हमलों के बीच लेबनानी-अमेरिकी मीडिया पर्सनालिटी मिया खलीफा ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे रोती हुई नजर आईं और वहां के हालात को बेहद डरावना बताया। मिया ने कहा कि उन्होंने खुद अपनी आंखों से हमले होते देखे हैं और स्थिति बहुत ही गंभीर है। वीडियो में बात करते-करते वे भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े।

यह भी पढ़ें-
Badrinath Dham Yatra 2026: खुलने जा रहे हैं बद्रीनाथ धाम के कपाट, जानिए कब और कैसे करें दर्शन
Jammu Kashmir: लश्कर मॉड्यूल का भंडाफोड़, फरार आतंकी हुरैरा समेत 5 LeT आतंकी 10 दिन की रिमांड पर भेजे
सीजफायर के बीच बढ़ा तनाव: इजरायल का दावा- हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम के भतीजे को मार गिराया

जंग रोकने की अपील

अपने पोस्ट में मिया खलीफा ने अमेरिका और इजरायल पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह सब “आतंकवाद” जैसा है और दोनों देशों के युद्ध अपराध एक जैसे हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि एक दिन इन मामलों की सुनवाई द हेग में होगी।

हमलों की भयावह तस्वीर

मिया के मुताबिक, सिर्फ 10 मिनट के अंदर करीब 160 हवाई हमलों की खबरें आईं। उन्होंने दावा किया कि इन हमलों में सिर्फ सैन्य ठिकाने ही नहीं, बल्कि आम लोगों के घर, स्कूल और अस्पताल भी प्रभावित हुए हैं।उन्होंने यह भी कहा कि कब्रिस्तान और अंतिम संस्कार जैसी जगहें भी सुरक्षित नहीं रहीं, जिससे हालात की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

 

लेबनान से जुड़ा है निजी रिश्ता

मिया खलीफा ने कहा कि यह मामला उनके लिए बहुत व्यक्तिगत है, क्योंकि लेबनान उनका अपना देश है। एक तरफ वे अपने देश में हो रही तबाही देख रही हैं, वहीं दूसरी तरफ वे ऐसे वैश्विक सिस्टम का हिस्सा हैं, जिसे वे इस स्थिति के लिए जिम्मेदार मानती हैं।

दुनिया से बड़ा सवाल

वीडियो के अंत में मिया ने दुनिया से सवाल किया कि जब इंसान अंतरिक्ष तक पहुंच चुका है, तो फिर युद्ध क्यों नहीं रोक पा रहा? उन्होंने कहा कि कई बार वे खुद को बेबस महसूस करती हैं, लेकिन फिर भी अपनी आवाज के जरिए सच्चाई सामने लाना चाहती हैं। आखिर में उन्होंने लेबनान के लोगों के लिए समर्थन जताया और भावुक होकर पूछा- “ये सब कब रुकेगा?”

Exit mobile version