Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mika Singh का नया ट्रैक संजय और पूनम की केमिस्ट्री को लाया सामने

January 10, 2023

Mika Singh का नया ट्रैक संजय और पूनम की केमिस्ट्री को लाया सामने

लोकप्रिय गायक मीका सिंह ने ‘मैं हो गया तेरा’ नामक संगीत वीडियो में पहली बार टीवी कपल संजय गगनानी और पूनम प्रीत को एक साथ लाने के बारे में बात की। गाने को अजय नागरकोटी ने गाया है और मीका ने प्रोड्यूस किया है। इसको लेकर मीका सिंह ने कहा है, ‘‘मुझे संजय और पूनम का बंधन और केमिस्ट्री बहुत पसंद है। मुझे लगता है कि यह एक सही समय है क्योंकि यह प्री-वेलेंटाइन है और प्यार हवा में है। हम इस गाने को हर उस जोड़े को समर्पित करते हैं जो प्यार में हैं या जो प्यार में पड़ना चाहते हैं।’’

‘कुंडली भाग्य’ के अभिनेता ने ट्रैक और मसूरी में अपने शूटिंग के अनुभव के बारे में भी बात की, ‘‘यह अब तक का सबसे खास प्रोजेक्ट है जिस पर मैंने काम किया है क्योंकि यह मेरी पहली निर्देशकीय फिल्म है। और अपने साथी के साथ एक प्रेम गीत पर काम करना काफी अच्छा है। हालांकि हम मसूरी में ठंड से ठिठुर रहे थे, फिर भी हम शूटिंग को सुचारू रूप से पूरा करने में कामयाब रहे।’’

उन्होंने आगे अपने सह-अभिनेता और उनकी पत्नी पूनम के साथ केमिस्ट्री के बारे में कहा कि, ‘‘यह उनकी भावनाओं और रिश्ते का एक सही प्रतिबिंब है। और हमारे वास्तविक जीवन की घटनाओं और हाइलाइट्स पर आधारित है।’’ आगे उन्होंने कहा, ‘‘हमें लगता है कि गाना एकदम सही बन गया है क्योंकि यह पूरी तरह से हमारे रिश्ते के साथ-साथ उन भावनाओं को भी दर्शाता है जो हम एक-दूसरे के लिए साझा करते हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें