Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Miss India 2023: 19 साल की Nandini Gupta ने अपने नाम किया ‘मिस इंडिया’ का ख़िताब

April 16, 2023

Miss India 2023: 19 साल की Nandini Gupta ने अपने नाम किया ‘मिस इंडिया’ का ख़िताब

मिस इंडिया 2023 को बीते रात अपना विनर मिल गया। दरअसल, मल्लिका नंदिनी गुप्ता ने 59वें फेमिना मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट का ख़िताब अपने नाम कर लिया। बता दें के मल्लिका नंदिनी गुप्ता राजस्थान की रहने वाली हैं। आइल इलावा श्रेया पूंजा और स्ट्रैल थौनाओजम लुवांग फर्स्ट व सेकेंड रनर-अप बन गई।

बता दें के नंदिनी ने ब्लैक गाउन में रैंप वॉक किया जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी।जानकारी के लिए बता दें के नंदिनी सिर्फ 19 साल की हैं। इसके बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। सभी सेलेब्स और लोग नंदिनी को ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। नंदिनी राजस्थान के कोटा की रहने वाली हैं और उन्होंने अपनी पढ़ाई भी वहीं से की है।

नंदनी ने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। इससे पहले ‘फेमिना मिस इंडिया राजस्थान’ की भी विनर बनी थीं। ‘फेमिना मिस इंडिया’ का आयोजन मणिपुर में हुआ था, बता दें के वहां कई बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंची थी जिनमें अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, कार्तिक आर्यन , नेहा धूपिया और मनीष पॉल जैसे सितारे शामिल थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें