Site icon Dainik Savera Times

Miss Universe India 2025: मनिका विश्वकर्मा के सिर पर सजा मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज

Miss Universe India 2025: राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 प्रतियोगिता में मनिका विश्वकर्मा ने बाज़ी मार ली है। इस शानदार मुकाबले के बाद उनके सिर पर इस प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट का ताज सजाया गया। बता दें कि मनिका विश्वकर्मा अब इस साल के आखिर में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जो थाईलैंड में आयोजित होगी। गौरतलब है कि इससे पहले मनिका ने 2024 में मिस यूनिवर्स राजस्थान का खिताब जीता था और अब उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ी है।

कौन हैं मनिका विश्वकर्मा?

मनिका विश्वकर्मा मूल रूप से राजस्थान के गंगानगर की रहने वाली हैं। पेशे से वह मॉडल हैं और पिछले कुछ सालों से दिल्ली में रहकर अपने मॉडलिंग करियर पर ध्यान दे रही हैं।

संघर्ष और सफर

खिताब जीतने के बाद स्टेज पर अपनी खुशी साझा करते हुए मनिका ने बताया कि यह सफर आसान नहीं था। उन्होंने अपने मेंटर्स और परिवार का शुक्रिया अदा किया। मनिका ने कहा कि, “संघर्ष के बजाय, हमारे पास तैयारी का एक सफर है। मेरा सफर गंगानगर से शुरू हुआ, फिर मैं दिल्ली आई और यहां से मिस यूनिवर्स इंडिया के लिए तैयारी की। हमें अपने अंदर आत्मविश्वास और साहस जगाना होता है। इस सफर में मेरे सभी मेंटर्स और साथियों का बड़ा योगदान रहा।”

ब्यूटी कॉन्टेस्ट पर विचार

मनिका ने कहा कि ब्यूटी कॉन्टेस्ट सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है, बल्कि यह एक ऐसी दुनिया है जो इंसान के चरित्र और व्यक्तित्व का निर्माण करती है। उन्होंने इसे “एक साल का राज नहीं, बल्कि जिंदगी भर का सफर” बताया।

देशभर में चर्चा

मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज जीतने के बाद मनिका चर्चा का केंद्र बन गई हैं और अब सभी की निगाहें थाईलैंड में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनके प्रदर्शन पर टिकी होंगी।

Exit mobile version