Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Oscar 2025 की दौड़ से बाहर हुई ‘Laapataa Ladies’, अंतिम 15 में हिंदी फिल्म ‘Santosh’ शामिल

December 18, 2024

Oscar 2025 की दौड़ से बाहर हुई ‘Laapataa Ladies’, अंतिम 15 में हिंदी फिल्म ‘Santosh’ शामिल

Oscar 2025: किरण राव द्वारा निर्देशित भारत की आधिकारिक प्रविष्टि लापता लेडीज ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गई। 97वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर श्रेणी में आधिकारिक प्रविष्टि पाने वाली फिल्म अंतिम 15 फिल्मों में भी जगह नहीं बना सकी। अकादमी ऑफ मोशन पिर आर्ट्स एंड साइंसेज (एएमपीएएस) ने फिल्म के बाहर होने की घोषणा की।

अंतिम 15 फिल्मों की सूची में ब्रिटिश-भारतीय फिल्म निर्माता संध्या सूरी की फिल्म संतोष भी शामिल है। अंतिम 15 में जगह बनाने वाली संध्या सूरी की फिल्म संतोष ब्रिटेन का प्रतिनिधित्व करेगी।

अंतिम 15 में जगह बनाने वाली फिल्मों में आई एम स्टिल हियर (ब्राजील), यूनिवर्सल लैंग्वेज (कनाडा), एमिलिया पेरेज, द गर्ल विद द नीडल (डेनमार्क) वेव्स (चेक गणराज्य), द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग (जर्मनी) ‘टच’ (आइसलैंड), ‘नीकैप’ (आयरलैंड), ‘वर्मग्लियो’ (इटली), ‘फ्लो’ (लातविया), ‘र्आमड’ (नॉर्वे), ‘फ्रॉम ग्राउंड जीरो’ (फिलिस्तीन), ‘डाहोमी’ (सेनेगल) और ‘हाउ टू मेक मिलियन्स बिफोर ग्रैंडमा डाइस’ (थाईलैंड) शामिल है।

ऑस्कर अवॉर्ड का ऐलान 17 जनवरी को किया जाएगा। 2 मार्च को ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी होगी।

ऑस्कर 2025 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि पाने वाली ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म लापता लेडीज 1 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों दोनों ने सराहा था। जियो स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, लापता लेडीज (लॉस्ट लेडीज) को किरण राव ने निर्देशित किया है। फिल्म का निर्माण आमिर खान और ज्योति देशपांडे ने किया है।

आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म की स्क्रिप्ट बिप्लब गोस्वामी ने तैयार की। जबकि अतिरिक्त संवाद दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखे गए।

लापता लेडिज से पहले भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए 3 फिल्में ‘मदर (1957) इंडिया’, ‘सलाम बॉम्बे’ (1988) और ‘लगान’ (2001) को नामांकित किया जा चुका है, लेकिन किसी को ऑस्कर नहीं मिल सका।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें