Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mission Raniganj OTT: अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज Netflix पर 1 दिसंबर को होगी रिलीज

November 29, 2023

Mission Raniganj OTT: अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज Netflix पर 1 दिसंबर को होगी रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज 6 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। ये फिल्म की स्टोरी हाल ही में हुए उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन से काफी मिलती है। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद लोगो में एक बार फिर इसकी चर्चा बढ़ गयी है। बता दें फिल्म डॉयरेक्टर टीनू सुरेश देसाई ने एक पोस्ट के जरिए बताया है कि अब फिल्म मिशन रानीगंज ओटीटी प्लेटफोर्म नेटफ्ल्किस पर 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। लोगों में हाल ही में हुए इस उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ये फिल्म को देखने की उत्सुकता बढ़ गई है।

बात करें इस फिल्म की कहानी की तो ये फिल्म द ग्रेट भारत रेस्क्यू एक वास्तविक जीवन के नायक स्वर्गीय जसवंत सिंह गिल से प्रेरित है, जो एक इंजीनियर थे, जिन्होंने बाढ़ में डूबी कोयला खदान में फंसे खनिकों को बचाने के लिए एक चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान का नेतृत्व किया था। यह ज़बरदस्त थ्रिलर गिल के साहस और अथक प्रयासों को उजागर करती है, जो प्रतिकूल परिस्थितियों से उबरने के उनके लचीलेपन को प्रदर्शित करती है। इस फिल्म में मुख्यभूमिका अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा निभा रहें है। साथ ही कुमुंद मिश्रा, राजेश शर्मा, पवन मल्होत्रा, रवि किशन, दिब्येंदु भट्टाचार्य और वरुण बडोला जैसे कुछ नाम हैं।फिल्म के डॉयरेक्टर टीनू सुरेश देसाई ने पहले भी अक्षय कुमार के साथ फिल्म रुस्तम में काम किया है। इस फिल्म को लोगो की तरफ से बेहद प्यार मिला था। फैंस टीनू सुरेश देसाई की स्टोरीज की जम कर तारीफ है।इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें