Site icon Dainik Savera Times

मीठी नदी सफाई घोटाला मामला, अभिनेता डिनो मोरिया ईओडब्ल्यू अधिकारियों के सामने हुए पेश

मुंबई : मीठी नदी सफाई घोटाले मामले में बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया एक बार फिर जांच अधिकारियों के सामने पेश हुए हैं। इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) बुधवार को डिनो मोरिया से फिर से पूछताछ करेगी। इससे पहले अधिकारियों ने अभिनेता से लगभग सात घंटे तक पूछताछ की थी, जिसमें उन्होंने कई अहम सवालों के जवाब दिए। जांच अधिकारियों ने उन्हें फिर से तलब किया है। 26 मई को भी डिनो मोरिया से पूछताछ की गई थी।

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के मुताबिक, डिनो मोरिया को इसलिए बुलाया गया क्योंकि जांच में उनकी और उनके भाई सैंटिनो मोरिया की और इस मामले के मुख्य आरोपी केतन कदम के फोन पर कई बार बातचीत के रिकॉर्ड मिले हैं। अब पुलिस ये समझना चाहती है कि इनके बीच क्या चर्चा हुई थी। आरोप है कि मीठी नदी की सफाई के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनें, जैसे कि कीचड़ हटाने वाली और गहरी खुदाई करने वाली मशीनें आदि को किराए पर लेने वाले पैसे का गलत इस्तेमाल हुआ। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कथित तौर पर कोच्चि स्थित कंपनी मैटप्रॉप टैक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से प्राप्त मशीनों के लिए बढ़ी हुई कीमतें चुकाईं।

ये भी पढ़ें- फ्यूल की टेंशन खत्म! ये इलेक्ट्रिक कारें देंगी 400KM तक की रेंज, कीमत भी है बेहद कम

Exit mobile version