Site icon Dainik Savera Times

मीठी नदी घोटाला: अभिनेता Dino Morea को ED ने एक बार फिर भेजा समन

नई दिल्ली: मीठी नदी सफाई घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया को एक बार फिर समन भेजा है। जांच एजैंसी ने उन्हें बुधवार को पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया है। ईडी डिनो मोरिया से पहले भी पूछताछ कर चुकी है, लेकिन कुछ और महत्वपूर्ण जानकारियों की पूछताछ के लिए उन्हें दोबारा बुलाया गया है। माना जा रहा है कि घोटाले से संबंधित कुछ लेन-देन और आर्थकि गतिविधियों में डिनो मोरिया की भूमिका की जांच की जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पहले भी कई अधिकारियों और व्यवसायियों से पूछताछ की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़ रूपये, टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड

Exit mobile version