Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

द फ्रीलांसर : द कन्क्लूजन में बेहद खास होगा मोहित रैना का किरदार

December 15, 2023

द फ्रीलांसर : द कन्क्लूजन में बेहद खास होगा मोहित रैना का किरदार

मुंबई: अपनी हिट स्ट्रीमिंग सीरीज द फ्रीलांसर के दूसरे सीजन की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता मोहित रैना ने कहा कि सीरीज के दूसरे सीजन में अविनाश कामथ का उनका मुख्य किरदार अधिक लचीला और दृढ़ होगा।दूसरे सीजन में मोहित का किरदार अपने मिशन के आखिरी चरण पर निकलता है। यह सीरीज शिरीष थोराट की किताब ए टिकट टू सीरिया पर आधारित है और इसका निर्देशन भाव धूलिया ने किया है। सीरीज में सुशांत सिंह, जॉन कोककेन, गौरी बालाजी और नवनीत मलिक, मंजिरी फडनिस और सारा जेन डायस भी हैं।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए मोहित रैना ने कहा, ‘‘अब तक अविनाश कामथ को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी रही है। यह हमेशा अच्छा होता है जब आपके चित्रण को दर्शकों द्वारा सराहा जाता है। मैं खुश हूं। अविनाश कामथ का किरदार दूसरे भाग के आखिरी तीन एपिसोड में थोड़ा अधिक लचीला और दृढ़ हो जाता है।’फ्राइडे स्टोरीटेलर्स द्वारा निर्मति, द फ्रीलांसर: द कन्क्लूजन 15 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें