Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोहन बागान सुपर जायंट्स को वसुंधरा किंग्स ने ड्रॉ पर रोका

October 25, 2023

मोहन बागान सुपर जायंट्स को वसुंधरा किंग्स ने ड्रॉ पर रोका

भुवनेश्वर: मोहन बागान सुपर जाइंट्स को एएफसी कप फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप डी मैच में दो बार बढ़त बनाने के बावजूद बांग्लादेश के बसुंधरा ंिकग्स ने 2-2 से बराबरी पर रोक दिया।अपने पिछले दो मैच जीतने वाले मोहन बागान ने अंक तालिका में शीर्ष पर तीन अंक की बढ़त बना रखी है। बसुंधरा की टीम ओडिशा एफसी से एक अंक आगे दूसरे स्थान है।

मंगलवार को ही एक अन्य मैच में ओडिशा एफसी ने माजिया को 6-1 से हराया।मोहन बागान ने बांग्लादेश की टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा और कोलकाता की टीम को इसका फायदा 29वें मिनट में मिला जब बोमोस और जेसन कंिमग्स के मूव पर दिमित्री पेट्राटोस ने गोल दाग दिया। बसुंधरा ने हालांकि 33वें मिनट में डोरी के गोल से बराबरी हासिल कर ली।

एक मिनट बाद बोमोस को गोल करने का मौका मिला लेकिन उनका शॉट क्रॉस बार से टकरा गया।मध्यांतर तक स्कोर 1-1 था।दूसरे हाफ में डोरी का शॉट भी क्रॉस बार से टकराया।मोहन बागान ने 54वें मिनट में आशीष राय के गोल से दोबारा बढ़त बनाई लेकिन रोबिन्हो ने पेनल्टी किक पर गोल दागकर स्कोर 2-2 कर दिया।ये दोनों टीम सात नवंबर को फिर आमने सामने होंगी जब ढाका के बसुंधरा ंिकग्स एरेना में बांग्लादेश की टीम मोहन बागान की मेजबानी करेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें