Site icon Dainik Savera Times

Prime Video की ‘माँ का सम’ क्यों है सबसे अलग? Mona Singh ने खोल दिए अपनी नई भूमिका के राज

Mona Singh

Mona Singh

एंटरटेनमेंट डेस्क : मोना सिंह आजकल वाकई छा रही हैं। प्राइम वीडियो की ‘सूबेदार’ में माफिया क्वीन बबली दीदी के खतरनाक और एकदम अनोखे अवतार से सबको चौंकाने के बाद, अब वो ‘मां का सम’ में एक बिल्कुल अलग रोल में नजर आने वाली हैं। इस बार, मोना विनीता का किरदार निभा रही हैं, जो एक मॉडर्न सिंगल मदर है और अपनी शर्तों पर प्यार, जिंदगी और खुद की पहचान की तलाश कर रही है। इस कमिंग-ऑफ-एज ड्रामा सीरीज के केंद्र में एक ऐसी बॉन्डिंग है जो अक्सर देखने को नहीं मिलती, एक 19 साल का मैथ जीनियस जो अपनी मां की लव लाइफ को मैथ, एल्गोरिदम और लॉजिक से ‘सुलझाने’ की कोशिश कर रहा है, जबकि वो बस फिर से कुछ सच्चा महसूस करना चाहती हैं। मोना सिंह ने बताया कि उनका यह किरदार स्टीरियोटाइप मां वाले रोल्स से कैसे अलग है और उन्हें इस रोल की ओर किस चीज ने खींचा।

मोना सिंह ने अपनी बात साझा करते हुए कहा, “मैंने पहले भी माँ के किरदार निभाए हैं, लेकिन विनीता मुझे काफी अलग लगी। उसे उस परफेक्ट और त्याग करने वाली माँ की तरह नहीं लिखा गया है, जैसा हम सालों से देखते आ रहे हैं। काफी समय से हमने माँओं को एक ऊंचे दर्जे पर बिठा दिया है, जहाँ उनकी पूरी पहचान बस त्याग और बलिदान तक सिमट कर रह जाती है। लेकिन विनीता इस सोच को तोड़ती है। वो एक माँ है, हाँ, लेकिन वो एक ऐसी औरत भी है जिसकी अपनी अलग जिंदगी, अपनी पसंद और अपनी इच्छाएं हैं। उसे साथ की तलाश है, वो डेटिंग के लिए तैयार है और अपनी शर्तों पर चीजें समझ रही है। यही ईमानदारी मुझे इस किरदार की तरफ खींच ले गई; यह बहुत असली और आज के दौर का लगा।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे लगता है कि यह बहुत जरूरी है, खासकर युवा दर्शकों के लिए, कि वे अपनी माँओं को सबसे पहले एक इंसान के तौर पर देखें। उनके भी सपने होते हैं, भावनाएं होती हैं और माता-पिता होने के अलावा भी एक अपनी जिंदगी होती है। अगर यह कहानी लोगों को इस बात को समझने और अपनाने में थोड़ी भी मदद कर सके, तो मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छी बात होगी।”

युनोनिया फिल्म्स के बैनर तले बबीता अशीवाल द्वारा प्रोड्यूस की गई ‘मां का सम’ एक इमोशनल प्राइम ओरिजिनल सीरीज है, जिसे निकोलस खरकोंगोर ने डायरेक्ट किया है और रविंदर रंधावा और सुमित शाही ने लिखा है। इसमें मोना सिंह, मिहिर आहूजा, अंगिरा धर और रणवीर बरार लीड रोल्स में हैं। ‘मां का सम’ का प्रीमियर 3 अप्रैल को एक्सक्लूसिवली प्राइम वीडियो पर हिंदी में होगा, साथ ही तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में सबटाइटल्स भी उपलब्ध होंगे।

Exit mobile version