Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mona Singh ने ‘Made in Heaven’ season 2 में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जीता अवॉर्ड

July 29, 2024

Mona Singh ने ‘Made in Heaven’ season 2 में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जीता अवॉर्ड

मुंबई: मोना सिंह को ‘मेड इन हेवन’ सीजन 2 में बुलबुल जौहरी के किरदार के साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवॉर्ड्स (TOIFA) – ओटीटी एडिशन 2023 में सपोर्टिंग रोल (फीमेल) में एक्टिंग एक्सीलेंस का अवॉर्ड जीता है। उनके असाधारण परफॉर्मेंस ने उन्हें खूब तारीफ और पहचान दिलाई है, जो उनके करियर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

मोना सिंह ने बुलबुल जौहरी का रोल निभाया है, जो एक कॉम्प्लेक्स लेकिन इंडिपेंडेंट महिला है, जो फाइनेंस में काम करती हैं और वेडिंग प्लानिंग कंपनी के नए ऑडिटर बनकर सामने आती है। पहले तो उसका किरदार अपने काम की वजह से तनावग्रस्त और दखलंदाज़ वाला लगता है, लेकिन जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ती है, किरदार में मौजूद कई परतें और गहराई देखने मिलती है। मोना ने इस रोल को बखूबी निभाया है, अपने एक्टिंग स्किल के वाइड रेंज को सभी के सामने पेश किया है और इंडस्ट्री में बेस्ट एक्टर में से एक के रूप में अपनी जगह को और मजबूत किया है।

मोना सिंह की वर्सेटिलिटी “मेड इन हेवन” से कहीं आगे तक जाती है। “मुंज्या” और “काला पानी” में उनकी हालिया बेहतरीन परफॉर्मेंस को भी क्रिटिक्स और दर्शकों से काफी तारीफें मिली हैं, जो अलग अलग तरह की भूमिकाओं को संभालने में उनके इंप्रेस करने वाले स्किल को पेश करता है। मोना सिंह के पास आने वाले समय में कई बेहतरीन प्रोजेक्ट हैं, जिनमें आमिर खान के साथ ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ और आर्यन खान की बतौर निर्देशक पहली फिल्म ‘स्टारडम’ शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें