Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मां दुलारी ने बनाया दम आलू और पालक पनीर, बेटे Anupam Kher ने ‘गुत्थी स्टाइल’ में किया पेश

September 12, 2024

मां दुलारी ने बनाया दम आलू और पालक पनीर, बेटे Anupam Kher ने ‘गुत्थी स्टाइल’ में किया पेश

मुंबई: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर की मां भी इंस्टाग्राम स्टार हैं। बेटों अनुपम-राजू के साथ बिताया बेफिक्र अंदाज यूजर्स को काफी भाता है। एक बार फिर अनुपम मां दुलारी के साथ दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बताया कि मां ने उनके लिए कौन-कौन से व्यंजन बनाए। डिश इंट्रोड्यूस कराने का तरीका भी निराला था। गुत्थी स्टाइल (सुनील ग्रोवर का गढ़ा किरदार) में खाने के बारे में बताया।

वीडियो में वह कहते हैं, ‘ये दम आलू है, ये पालक है, ये पनीर है… और ये माता जी हैं।’ बेटे के इस अंदाज पर मां हंस देती हैं। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित अनुपम ने 1984 में महेश भट्ट निर्देशित फिल्म ‘सारांश’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म ‘कर्मा’, ‘तेजब’ और ‘चालबाज’ में नकारात्मक भूमिकाओं में उनके प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की गई।

उनकी अगली फिल्म ‘द सिग्नेचर’ और ‘विजय 69’ पाइपलाइन में हैं। 69 वर्षीय अभिनेता की झोली में ‘इमरजेंसी’ भी है। कंगना रनौत इस फिल्म में मुख्य किरदार में हैं। यह फिल्म भारत में लगाए गए आपातकाल पर आधारित है और इसमें कंगना भारत की पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं। फिल्म में श्रेयस तलपड़े, विशाख नायर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन और सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें