Site icon Dainik Savera Times

Movie : Akshay Kumar की आने वाली फिल्म ‘Welcome to the Jungle’ के मुंबई शेड्यूल की शूटिंग हुई पूरी

मुंबई:- बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल के मुंबई शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गयी है। अक्षय कुमार स्टार‘वेलकम टू द जंगल’ इन दिनों काफी सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि मुंबई फिल्म सिटी में वेलकम के दो शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसके लिए मेकर्स ने लगभग दस एकड़ की जगह पर सेट लगाया गया। मुंबई के शेड्यूल में जो एक्शन सीन फिल्माए गए हैं। उसके लिए फिल्म के निर्माताओं ने लगभग 200 घोड़े, घुड़सवारों के साथ मंगवाए थे।

इसके अलावा एक डांस सीक्वेंस भी शूट हुआ है, जिसमें कलाकारों के साथ ही 500 बैकग्राउंड डांसर्स भी शामिल थे। पूरा मुंबई शेड्यूल लगभग 40 दिनों का रहा। अब फिल्म का अगला शेड्यूल कुछ सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। फिल्म वेलकम टू द जंगल में 20 सेलेब्स एक साथ नजर आएंगे। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, आफताब शिवदसानी, अरशद वारसी, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक सहित करीब 20 कलाकार हैं। इस फिल्म को फिरोज नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं और निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं।

Exit mobile version