Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Movie Sky Force : Akshay Kumar की फिल्म ‘Sky Force’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज

January 20, 2025

Movie Sky Force : Akshay Kumar की फिल्म ‘Sky Force’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज

Sky Force New Poster : बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म स्काईफोर्स का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। फिल्म स्काईफोर्स में अक्षय कुमार के साथ निमरत कौर,सारा अली खान और वीर पहाड़यिा की अहम भूमिका है। यह फिल्म 1965 के भारत-पाकिस्तान हवाई युद्ध में पाकिस्तान के सरगोधा एयरबेस पर भारत के जवाबी हमले पर आधारित है। वीर पहाड़यिा इस फिल्म के जरिए अपना बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में अक्षय कुमार और वीर पहाड़यिा दोनों यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं।

मैडॉक फिल्म्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा,‘एक अनकही वीरता की कहानी, जो सच्ची घटना पर आधारित है, 24 जनवरी को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में पहुंच रही है!‘

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

फिल्म स्काईफोर्स का निर्देशन अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने किया है,जबकि इसका निर्माण मैडॉक फिल्म्स के तहत दिनेश विजन और अमर कौशिक और जियो स्टूडियोज़ के तहत ज्योति देशपांडे ने किया है। यह फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें