Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

MP Raghav Chadha और अभिनेत्री Parineeti Chopra ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में की पूजा

August 26, 2023

MP Raghav Chadha और अभिनेत्री Parineeti Chopra ने उज्जैन के महाकाल मंदिर में की पूजा

उज्जैन: आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा और उनकी मंगेतर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को आज उज्जैन के महाकाल मंदिर में देखा गया। दोनों ने परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की। तस्वीरों में राघव चड्ढा को पीली धोती और कंधों पर लाल कपडे के साथ पारंपरिक पोशाक में देखा जा सकता है, जबकि परिणीति गुलाबी साड़ी में खूबसूरत लग रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों आने वाली 25 सितंबर को शादी करेंगे। इस जोड़े ने राजस्थान को अपनी शादी के गंतव्य के रूप में चुना। इससे पहले अप्रैल में उन्होंने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ एक समारोह में सगाई की थी।

परिणीति और राघव ने मंदिर के नंदीहाल में बैठकर भगवान शिव की पूजा की क्योंकि श्रावण माह के दौरान मंदिर के गर्भगृह के अंदर प्रवेश वर्जित है। इससे पहले राघव और परिणीति अमृतसर के गुरुद्वारा श्री हरिमंदिर साहिब भी गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें