Site icon Dainik Savera Times

सांसद Sanjeev Arora ने ट्वीट कर दी Parineeti Chopra-Raghav Chadha को बधाई, बोले: ‘दिल से बधाई देता हूं…’

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा पिछले कुछ दिनों से काफी सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। दरअसल, दोनों को एकसाथ कई बार देखा गया जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे के परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा डेट कर रहे हैं। इसी बीच अब कुछ ऐसा हुआ है के ये रयूमर्स सच होते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों को ट्वीट कर बधाई दी है।

बता दें के सांसद संजीव अरोड़ा ने दोनों की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट में लिखा है, “मैं परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं. उनकी यूनियन प्यार, खुशी और कम्पैनियन शिप के साथ ब्लेस रहे. मेरी बेस्ट विशेज.” इसी बीच अब सभी के बीच दोनों के रिश्ते को लेकर दिलचस्पी और बढ़ने लगी है।

Exit mobile version