नयी दिल्ली: एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म 12 मई को हिंदी, तमिल और तेलुगु में भारत भर के सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। स्टार स्टूडियोज ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। स्टार स्टूडियोज ने ट्वीट किया, “जब माही फिर पिच पे आएगा, पूरा इंडिया सिर्फ” धोनी! धोनी! धोनी!” चिलायेगा। एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी 12 मई को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है।’ डिज्नी स्टार स्टूडियोज प्रमुख बिक्रम दुग्गल ने एक बयान में कहा, “एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी न केवल स्टार स्टूडियोज के लिए नहीं बल्कि दुनिया भर के भारतीयों के लिए भी एक अविश्वसनीय रूप से विशेष फिल्म रही है जो हमारे पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के सबसे प्रेरक यात्रा को प्रदर्शित करती है।” पुनः रिलीज़ का उद्देश्य देश भर में धोनी के प्रशंसकों को बड़े पर्दे पर क्रिकेट के ख़ास और जादुई पलों को फिर से जीने का एक और मौका देना है। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म मूल रूप से वर्ष 2016 में रिलीज़ हुई थी और इसमें भारत के पूर्व क्रिकेटर और राष्ट्रीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की यात्रा को शामिल किया गया था। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म में भारतीय क्रिकेटर की भूमिका निभाई थी।
M.S. Dhoni: The Untold Story फिल्म 12 मई को पुनः सिनेमाघरों में होगी रिलीज़

