Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

MS Dhoni अब Film Industry में बिखेरेंगे अपना जलवा, किया First Movie का ऐलान

January 27, 2023

MS Dhoni अब Film Industry में बिखेरेंगे अपना जलवा, किया First Movie का ऐलान

फेमस इंडियन क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अब फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री करने जा रहे हैं। दरअसल, धोनी प्रोड्यूसर बन गए हैं और उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म ‘एलएसजी: लेट्स गेट मैरिड’ का एलान भी कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें के ये एक तमिल फिल्म है। इसी के साथ सभी फैंस इस खबर को सुन बेहद खुश और एक्साइटेड हैं।

इसकी जानकारी खुद धोनी ने अपने ट्विटर अक्कोउट ‘धोनी एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल’ के जरिये शेयर की की है। कैप्शन में लिखा- ‘हम धोनी एंटरटेनमेंट के पहले प्रोडक्शन टाइटल को शेयर करते हुए बेहद एक्साइटेड हैं।’ इस फिल्म में हरीश कल्याण, इवाना, नादिया और योगी बाबू नजर आएंगे।

इसी के साथ रमेश थमिलमणि ‘एलएसजी: लेट्स गेट मैरिड’ से बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं। वह इस फिल्म के म्यूजिक कंपोजर भी हैं। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी प्रोडक्शन हाउस की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इसके बाद अब सभी लोग इस फिल्म के जल्द रिलीज़ होने का इंतजार कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें