Site icon Dainik Savera Times

मुकेश खन्ना ने कहा- शक्तिमान प्रोजैक्ट पर चल रहा है काम, जल्द इसकी अनाउंसमैंट की जाएगी

मुंबई: अभिनेता मुकेश खन्ना का कहना है कि अभी शक्तिमान प्रोजैक्ट पर काम चल रहा है और बहुत जल्द इसकी अनाउंसमैंट की जाएगी। सुपरहिट टीवी सीरियल शक्तिमान में मुकेश खन्ना ने शक्तिमान का किरदार निभाया था। फिल्म शक्तिमान के निर्माण का ऐलान पिछले साल किया गया था। सोनी पिक्चर्स ने फिल्म शक्तिमान का ऐलान किया था और मुकेश खन्ना को इसका क्रिएटिव कंसल्टैंट बनाया था।

कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह इस बार शक्तिमान का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। मुकेश खन्ना ने कहा, अभी इस प्रोजैक्ट पर काम चल रहा है। मेरा सोनी पिक्चर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट है और इसलिए इस बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता। हालांकि, इस बारे में हम जल्द ही ऑफिशियल स्टेटमैंट रिलीज करेंगे।

Exit mobile version