Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mumbai News: मशहूर अभिनेत्री Jaya Bachchan सोशल मीडिया से क्यों रहती हैं दूर,पॉडकास्ट पर खोला राज

March 7, 2024

Mumbai News: मशहूर अभिनेत्री Jaya Bachchan सोशल मीडिया से क्यों रहती हैं दूर,पॉडकास्ट पर खोला राज

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन ने सोशल मीडिया से दूर रहने की वजह बतायी है। जया बच्चन अक्सर अपने बयानों और प्रतिक्रियाओं को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। हालांकि, जया बच्चन सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करती हैं। जया बच्चन अपने परिवार की एक मात्र सदस्य हैं,

जो सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। जया बच्चन अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट शो ‘व्हाट द हेल नव्या सीजन 2′ में नजर आ रही हैं।नव्या ने शो के प्रोमो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।’व्हाट द हेल नव्या सीजन 2’ में जया बच्चन कहा, ‘दुनिया पहले से ही हमारे परिवार के बारे में काफी कुछ जानती है।

इसे हमें इंस्टाग्राम पर शेयर करने की जरूरत नहीं है’। जया बच्चन ने कहा, जब मैं छोटी थी, तो हमें कॉल बुक करनी पड़ती थी और ये कॉल दो तरह की होती थीं, एक नॉर्मल थी, और एक एमरजेंसी कॉल थी। यदि आप अपने बॉयफ्रेंड से बात करती हैं, तो ये एक इमरजेंसी कॉल होनी चाहिये।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें