Site icon Dainik Savera Times

मुंबई पुलिस सैफ के हमलावर को घटनास्थल पर लेकर पहुंची

मुंबई: मुंबई पुलिस अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में घटना की कड़ियों को जोड़ने के लिए आरोपी को अभिनेता के बांद्रा स्थित उनके घर पर लेकर गई। अधिकारी ने बताया कि 20 अधिकारियों की एक टीम सुबह करीब साढ़े पांच बजे 4 पुलिस वैन में ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग पहुंची और एक घंटे तक परिसर में रही। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर के साथ सामने के गेट से बिल्डिंग में दाखिल हुई। बाद में वे उसे बांद्रा रेलवे स्टेशन भी ले गए।

ये भी पढ़ें :- PARLIAMENT LIVE: ‘INDI गठबंधन ने महिला आरक्षण बिल का विरोध किया’, लोकसभा में बोले अमित शाह

Exit mobile version