Site icon Dainik Savera Times

Mumbai Police ने Rakhi Sawant के पति Adil Khan को लिया हिरासत में, लगे थे गंभीर आरोप

ड्रामा क़्वीन राखी सावंत आए दिन किसी न किसी विवादों में घिरी रहती हैं। हाल ही में राखी ने पति आदिल खान पर एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर के आरोप लगाए थे। जिसके बाद एक्ट्रेस ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर अब मुंबई पुलिस ने आदिल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिरासत में ले लिया है।

बता दें के बीती रात राखी सावंत ने अपने पति आदिल खान दु्र्रानी को लेकर कई खुलासे किए और उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि आदिल ने उनसे पैसे और गहने ले लिए हैं। राखी सावंत ने ये भी बताया है कि आदिल उन्हें टॉर्चर भी करता है।

साथ ही राखी ने आदिल खान के किसी और लड़की के साथ एक्स्ट्रा मैटेरियल अफेयर का भी खुलासा किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया के हमने राखी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है और जांच कर रहे हैं आदिल को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Exit mobile version