Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मेरी 170वीं फिल्म सामाजिक संदेश देने के साथ होगी काफी मनोरंजक : Rajinikanth

October 3, 2023

मेरी 170वीं फिल्म सामाजिक संदेश देने के साथ होगी काफी मनोरंजक : Rajinikanth

चेन्नईः सुपरस्टार रजनीकांत ने मंगलवार को कहा कि वह जल्द ही अपनी 170वीं फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, जो एक सामाजिक संदेश देने के साथ ही काफी मनोरंजक होगी। फिलहाल इस फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है। इसके निर्माण की घोषणा मार्च में की गई थी, जिसे लाइका प्रोडक्शंस बना रही है। इसका निर्देशन टी. जे. ज्ञानवेल करेंगे, जिनकी फिल्म जय भीम बहुर्चिचत रही थी।रजनीकांत (72) ने तिरुवनंतपुरम के लिए रवाना होने से पहले हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा,मैं अपनी 170वीं फिल्म निर्देशक ज्ञानवेल और लाइका के साथ कर रहा हूं, जो काफी मनोरंजक होने के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देगी।

बड़ी खबरें पढ़ेंः Andhra Pradesh में एक शख्स को एक महीने का आया इतने करोड़ का बिजली बिल, दुकान मालिक देखकर हुआ हैरान

रजनीकांत ने कहा, कि मैं फिल्म की शूटिंग के लिए जा रहा हूं और फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है। अनिरुद्ध रविचंदर इस तमिल फिल्म का संगीत तैयार करेंगे और इसके निर्माता सुबाष्करण हैं। लाइका प्रोडक्शन्स ने मंगलवार को एक्स पर घोषणा की कि अभिनेता फहाद फासिल और राणा दग्गुबाती फिल्म में रजनीकांत के साथ नजर आएंगे। वहीं, इसमें रितिका, मंजू वारियर और दुशारा विजयन की भी भूमिका है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः देवरिया नरसंहार : सदमे में है आठ साल का बच्चा, Police कर रही जांच 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें