Site icon Dainik Savera Times

माइथ्री मूवी मेकर्स ने जय हनुमान फ़िल्म का थीम सॉन्ग किया रिलीज

मुंबई: दिवाली के पावन अवसर पर माइथ्री मूवी मेकर्स ने फ़िल्म जय हनुमान का थीम सॉन्ग रिलीज़ कर दिया है।

दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक प्रशांत वर्मा अपनी सुपहीरो फिल्म हनु-मैन का सीक्वल जय हनुमान बना रहे हैं।जय हनुमान में ऋषभ शेट्टी की मुख्य भूमिका है। मेकर्स ने जय हनुमान का थीम सॉन्ग रिलीज कर दिया है, जो भगवान हनुमान की शक्ति, सामर्थ्य, गरिमा और निष्ठा को खूबसूरती से दर्शाता है।

मेकर्स ने अपने सोशल मीडिया पर थीम सॉन्ग शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा,सबसे अंधकारमय युग में भी, उनकी निष्ठा अखंडित चमकती है।अपने स्वामी श्री राम से किया गया एक शांत वचन।दिवाली के इस शुभ अवसर पर #जय हनुमान फर्स्टलुक थीम सॉन्ग से उठा रहे हैं पर्दा।टीम #जयहनुमान की तरफ से आप सभी को #हैप्पीदिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Exit mobile version