Site icon Dainik Savera Times

Naga Chaitanya ने Sobhita Dhulipala से की सगाई, Nagarjuna ने दिया आशीर्वाद, social media पर शेयर की कुछ तस्वीरें

मुंबई : साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के एक्स-हसबैंड नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस सोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने नागा चैतन्य के पिता नागार्जुन के घर पर एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई की। नागार्जुन का घर हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में स्थित है।

नागार्जुन ने खुद सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मुझे अपने बेटे नागा चैतन्य की सोभिता धुलिपाला से सगाई की घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है। दोनों की सगाई सुबह 9.42 बजे हुई। हम सोभिता का परिवार में स्वागत करते हैं। दोनों को शुभकामनाएं।’

सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य ने 6 अक्टूबर 2017 को गोवा में पहले हिंदू रीति-रिवाज से और फिर 7 अक्टूबर को क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। शादी के बाद सामंथा ने अपने नाम के साथ अक्किनेनी जोड़ लिया था, हालांकि अलग होने की खबरों के बीच सामंथा ने अपने ट्विटर हैंडल से अक्किनेनी हटाकर सामंथा रुथ प्रभु कर लिया था। 6 अक्टूबर 2021 को दोनों की शादी के चार साल पूरे होने वाले थे लेकिन उससे पहले ही वे अलग हो गए।

Exit mobile version