Dainik Savera Times

लॉस एंजिल्स में नमित मल्होत्रा ने बढ़ाया भारत का मान, ‘रामायण’ से दुनिया को दिखाएंगे भारतीय संस्कृति की झलक

एंटरटेनमेंट डेस्क : प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने जब लॉस एंजिल्स में ‘रामायणम्ः राइज ऑफ अ लेजेंड’ के प्रीमियर पर मौजूद लोगों को संबोधित किया, तब उनकी आवाज में एक सदियों पुरानी कहानी को दुनिया भर में पहुंचाने से लेकर भारतीय संस्कृति से दुनिया भर को रूबरू कराने को लेकर गर्व संग भावनाओं को महसूस किया गया। डेविड गेफेन थिएटर जो एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स के अंदर मौजूद है, उसमें रामायणम् का प्रीमियर किया गया। बता दें कि यह प्रीमियर नमित मल्होत्रा द्वारा देखे जाने वाले विजन के लिए एक बड़ा मुकाम है। इस तरह से मल्होत्रा की सोच इस महान महागाथा को दुनिया भर में मौजूद सभी दर्शकों तक पहुंचाने की है।

नमित मल्होत्रा ने जब अपने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के पीछे मौजूद अपने विजन के बारे में बात की तब उनके चेहरे पर भारतीय संस्कृति के अहम हिस्से को दुनिया के सामने दिखाने के गर्व को देखा जा सकता था। इस तरह से देश के सरहद से बाहर और भाषाओं से परे ग्लोबल ऑडियंस के बीच इस भारतीय महागाथा को पेश करना एक बड़ा कदम है।

इस प्रीमियर के लिए वेन्यू के अंदर लोगों में उत्साह की लहर देखने मिली। बता दें कि डेविड गेफेन थिएटर में 945 मेहमानों के बैठने के लिए सीट्स हैं, लेकिन लोगों की भीड़ इतनी थी कि हर सीट भर चुकी थी और फिर भी सीट्स कम पड़ गई। हॉलीवुड गेस्ट्स, इंटरनेशनल मीडिया और इनफ्लुएंसर्स के साथ सिनेफिल्स को इंग्लिश भाषा में पेश किए गए महागाथा का अनुभव करने के लिए एक साथ आते हुए देखा गया।

“जय श्री राम। आप सभी के यहां आने के लिए धन्यवाद। मैंने आप में से कई लोगों को बाहर देखा। आप सभी रंग-बिरंगे भारतीय कपड़ों में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। आज का दिन मुमकिन हो पाना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

आगे कुछ कहने से पहले, मैं इस फिल्म से जुड़े सभी अहम लोगों को स्टेज पर बुलाना चाहूंगा। सबसे पहले, मैं फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी को स्टेज पर बुलाना चाहूंगा। धन्यवाद। हमारे भगवान राम, यानी रणबीर कपूर, जो भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। जैसा कि आप सभी देख सकते हैं, सीता के बिना राम की कहानी पूरी नहीं होती।

इसलिए, स्वागत कीजिए साई पल्लवी का। और इस फिल्म के बनने या इसकी कहानी में संघर्ष की वजह रावण से लड़ाई है, जिसका किरदार निभा रहे हैं रॉकिंग स्टार यश।”

नमित ने आगे कहा, “मैं इस शाम को एकेडमी थिएटर में होस्ट करना चाहता था, क्योंकि यह मेरे लिए ऑस्कर वाला पल है। मैं कुछ देर बिना किसी घंटी के बीच में रोके अपनी बात कहना चाहता हूं। जैसा कि आप सभी जानते हैं, ऑस्कर समारोह में किसी को सीधे एक-एक करके बात करने का मौका नहीं मिलता। लेकिन अगर आप तय समय से ज्यादा बोलते हैं, तो घंटी बजने लगती है और आपको अपनी बात खत्म करके आगे बढ़ना पड़ता है।

मेरी कंपनी डीएनईजी और मेरी टीम अब तक कुल आठ एकेडमी अवॉर्ड जीत चुकी है। इनमें से सात अवॉर्ड पिछले 11 सालों में विजुअल इफेक्ट्स के लिए मिले हैं। इस दौरान हमने अपने समय के कुछ सबसे बेहतरीन फिल्ममेकर्स, जैसे क्रिस नोलन, डेनिस विलेन्यूव और कई दूसरे लोगों के साथ काम किया है। मैं फिल्मी परिवार की तीसरी पीढ़ी से हूं। 19 साल की उम्र में मैंने एक छोटे से गैराज से अपना काम शुरू किया था। मेरे पास एक एप्पल कंप्यूटर था और मेरे साथ मेरे तीन टीचर काम करते थे, जिनकी उम्र सिर्फ 21 साल थी। उनके नाम हैं मर्जिन, प्रकाश और जोसेफा। यही तो सपनों के सच होने की कहानी है। और इस खास पल को साझा करने के लिए लॉस एंजिल्स, यानी एंजेल्स के शहर से बेहतर जगह और क्या हो सकती है।

एक ग्लोबल कंपनी बनाने और पूर्वी और पश्चिमी दुनिया को जोड़ने के अपने सपने को पूरा करने के लिए मैं 2007 में लॉस एंजिल्स आया था और उसके बाद मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

2008 में आर्थिक संकट के दौरान मैंने अपनी 90 फीसदी संपत्ति खो दी थी। जैसा कि आप में से कुछ लोगों को याद होगा, उस मुश्किल दौर से निकलकर आज यहां तक पहुंचना और दुनिया की सबसे बड़ी इंडिपेंडेंट फिल्म ‘रामायणम्’ बनाने में सक्षम होना, मेरे लिए कितना खास है, यह मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। आज यहां खड़े होकर यह कहना कि हम भारत के कुछ बेहतरीन टैलेंट को एक साथ लाने में कामयाब रहे हैं, मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। जैसा कि आप सभी देख चुके हैं, हमने हैंस जिमर, टेरी नोटरी, रवि बंसल और कई दूसरे बेहतरीन पश्चिमी टैलेंट के साथ भी काम किया है। आज यहां अपने माता-पिता नीता और नरेश मल्होत्रा के साथ खड़ा होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। वे आज इस पल को देखने के लिए खास तौर पर मुंबई से यहां आए हैं। मैं फिल्मी परिवार की तीसरी पीढ़ी से हूं। मेरे पिता एक जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर रहे हैं। उनका मार्गदर्शन और उनकी सीख न होती, तो यह सब मुमकिन नहीं हो पाता। जब मैं बच्चा था, तब उन्होंने ही मुझे पोस्ट-प्रोडक्शन और विजुअल इफेक्ट्स के क्षेत्र में आने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा था कि आगे चलकर मैं फिल्में बना सकूंगा। आज मैं वही कर रहा हूं।

मेरी प्यारी बहन नेहा भी यहां हैं। वह अपने परिवार को छोड़कर इतनी दूर यहां आई हैं। मेरी पत्नी भी यहां हैं, जो मेरी जिंदगी में हर कदम पर मेरा साथ देती हैं। मेरे बेटे आर्टिन, राघव और रगबीर मेरी प्रेरणा हैं। वे मुझे हर दिन अपने काम में नए मुकाम हासिल करने के लिए प्रेरित करते हैं। डीएनईजी और प्राइम फोकस की मेरी प्यारी टीम भी यहां है। मैं उनके नाम नहीं ले सकता, क्योंकि ऐसा किया तो मेरी स्पीच सुबह तक चलती रहेगी।

मेरे सहयोगियों और पार्टनर्स प्रभु नरसिम्हन और थॉर, आप जहां भी हैं, यहां आने और मुझे पूरा साथ देने के लिए आपका धन्यवाद। आप सभी के समर्थन और मेरे इस पागलपन भरे सपने पर भरोसे के बिना यह सब मुमकिन नहीं होता। आखिरी में, सोनी पिक्चर्स की शानदार टीम का भी धन्यवाद करना चाहूंगा। सोनी पिक्चर्स के चेयरमैन और सीईओ रवि आहूजा ने मुझ पर भरोसा किया, इसके लिए धन्यवाद रवि। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। टॉम रोथमैन भी सोनी के एक बड़े नाम हैं और फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से लीडर रहे हैं। उनकी वजह से भी आज यह सब मुमकिन हो पाया है। स्टीफन ओ’डेल के लिए भी खास तौर पर कहना चाहूंगा, जो आज यहां नहीं आ सके। स्टीफन, इस फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाने में आपके भरोसे और सहयोग के बिना हममें से कोई भी आज यहां नहीं होता। फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग के लिए आपका और आपकी टीम का दिल से धन्यवाद। यहां मौजूद आप में से कई लोगों को मैं लंबे समय से जानता हूं। मैंने आपके साथ काम किया है और अपने सफर के उतार-चढ़ाव के दौरान आपसे जुड़ा रहा हूं।

पिछले कई सालों में आप सभी ने मुझे जो साथ दिया है, उसके लिए मैं दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं। आज मैं यहां भारत और पश्चिमी दुनिया के बेहतरीन टैलेंट को एक साथ काम करते हुए दिखाने आया हूं, ताकि ऐसी फिल्म बनाई जा सके जो दुनिया भर के अरबों लोगों के लिए उतना मायने रखती है, जितना आप शायद सोच भी नहीं सकते। इस प्रीमियर में आप में से कई लोग मौजूद हैं, जिन्होंने अपने करियर में और इस फिल्म के लिए शानदार काम किया है।

मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह फिल्म उतनी ही पसंद आएगी, जितना मुझे इसे बनाने का हर पल पसंद आया है। इस फिल्म को बनाने का सफर बेहद शानदार रहा है। मुझे उम्मीद है कि आज रात आप सभी उस मेहनत, प्यार और समर्पण को महसूस कर पाएंगे, जो हमने इस महागाथा को बनाने में लगाया है।”

इस शाम की तस्वीरों में दर्शकों के चेहरों पर एक्साइटमेंट साफ तौर पर देखने मिला, क्योंकि वे वहां बड़े पर्दे पर रामायणम् की भव्य कहानी को देखने के लिए आए थे। इस प्रीमियर के जरिए भारतीय संस्कृति से गहराई से जुड़ी इस महागाथा को अलग-अलग जगहों से आए दर्शकों के बीच पेश कर उन्हें उससे परिचित कराया गया। इतना ही नहीं इस तरह से इंटरनेशनल सिनेमैटिक प्लेटफॉर्म तक देश के समृद्ध कहानी कहने की परंपरा को भी पेश करने का मौका मिला।

इस महागाथा के प्रीमियर को लेकर दर्शकों के बीच इतना उत्साह था कि सभी सीटें देखते ही देखते भर गईं और बड़ी संख्या में गेस्ट्स ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। ऐसे में मेकर्स ने गेस्ट्स की बढ़ती संख्या को देखते हुए फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए एक और थिएटर का इंतजाम किया।

दुनिया द्वारा सबसे ज्यादा पूजे जाने वाले महाकाव्यों में से एक ‘रामायणम्’ को बड़े पर्दे पर लाया जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, रॉकिंग स्टार यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी ‘रामायणम्’ को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने 8 बार ऑस्कर जीत चुके DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। फिल्म का पार्ट 1, 5 नवंबर 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 में दुनियाभर में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म को सोनी पिक्चर्स दुनिया भर में भारत छोड़कर रिलीज करेगी, जबकि हिंदी भाषी मार्केट में धर्मा प्रोडक्शंस इसके डिस्ट्रीब्यूटर हैं। फिल्म दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी। जबकि फिल्म के गाने टी सीरीज के लेबल तले रिलीज़ किए जाएंगे।

Exit mobile version