Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Namit Malhotra ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए बेस्ट VFX फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीतने को बताया “एक ऐतिहासिक लम्हा”

August 17, 2024

Namit Malhotra ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के लिए बेस्ट VFX फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीतने को बताया “एक ऐतिहासिक लम्हा”

मुंबई : प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, जो हॉलीवुड और बॉलीवुड में एक बड़े भारतीय नाम बन चुके हैं, उन्होंने ग्लोबल फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाते हुए, अपने आप को दुनिया के सबसे प्रभावशाली भारतीयों में से एक के रूप में स्थापित किया है। भारतीयों ने हॉलीवुड में प्रभाव डाला है, लेकिन नमित मल्होत्रा, द गारफील्ड मूवी और द एंग्री बर्ड्स मूवी 3 जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करने वाले पहले भारतीय बनकर सामने आए हैं।

उनका काम चाहे वो प्रोड्यूसिंग हो या फिर फाइनेंसिंग, उन्होंने हमेशा अपने विजन से क्रिएटिव और टेक्निकल लिमिट्स को आगे बढ़ाने की कोशिश की है, और यही वो चीज है जो उन्हें इंडस्ट्री में एक असली लीडर बनाता है। आज नेशनल अवॉर्ड की घोषणा भारतीय सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए की गई है। ये अवॉर्ड इंडस्ट्री में शानदार टैलेंट और क्रिएटिविटी को हाईलाइट करते हैं।

नमित का शानदार सफ़र ब्रह्मास्त्र जैसी फ़िल्मों के साथ जारी है। उनके लीडरशिप में, प्राइम फ़ोकस ग्रुप ने कमाल के VFX बनाए, जिसने फ़िल्म के फैंटेसी एलिमेंट्स को जिंदा कर दिया। अयान मुखर्जी के निर्देशन में और रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन जैसे स्टार कलाकारों के साथ, ये फिल्म फैंस के बेहतर रिस्पॉन्स के साथ हिट हुई। ये 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई और साल की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनकर सामने आई। ब्रह्मास्त्र – भाग 1: शिवा ने अब एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक (AVGC) में बेस्ट फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीता है। यह अवार्ड फिल्म की सफलता और इस क्षेत्र में नमित के मजबूत लीडरशिप को दिखाता है।

विज़ुअल इफ़ेक्ट और फ़िल्म प्रोडक्शन में नमित मल्होत्रा ​​का काम लगातार नए ग्लोबल स्टैंडर्ड सेट कर रहा है। ब्रह्मास्त्र और दूसरे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में उनके योगदान से इनोवेशन और क्वालिटी के लिए उनकी डेडीकेशन साफ झलकती है। नमित का इनफ्लुएंस सिर्फ़ टेक्निकल स्किल्स तक नहीं है। वह क्रिएटिव बाउंड्रीज को आगे बढ़ाते हैं कि फ़िल्में दुनिया भर के दर्शकों से विजुअल और इमोशनल तौर से जुड़ सकें।

द गारफील्ड मूवी और एंग्री बर्ड्स 3 को प्रोड्यूस करने के बाद, नमित अब लेजेंडरी एंटरटेनमेंट के लिए अपकमिंग फीचर फिल्म एनिमल फ्रेंड्स जैसे हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट्स को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। नमित मल्होत्रा ​टॉप फिल्म मेकर्स के साथ काम करने से लेकर दुनिया भर के दर्शकों के लिए कंटेंट बनाते हैं। वह एक लीडिंग स्टोरी टेलर्स हैं जो सभी पर जबरदस्त प्रभाव डाल रहे हैं और ग्लोबल मंच पर भारत के लिए एक नया रास्ता तय कर रहे हैं।

नमित मल्होत्रा, प्राइम फोकस लिमिटेड के फाउंडर, सीईओ – DNEG इस बारे में बात करते हुए कहते हैं, “ब्रह्मास्त्र के लिए बेस्ट VFX फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीतना एक ऐतिहासिक लम्हा है जो भारतीय VFX इंडस्ट्री को नए ग्लोबल लेवल पर ले जाएगा। मुझे अयान मुखर्जी के विजन को साकार करने में हमारी टीम के काम पर बहुत गर्व है, जिसके कारण हमें यह बड़ी पहचान मिली है।ब्रह्मास्त्र विजुअल स्टोरी टेलिंग में एक बड़ा कदम है, और यह अवार्ड DNEG और ReDefine की टीमों की कड़ी मेहनत और उत्कृष्टता को दिखाता है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें