Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Namit Malhotra ने Chris Pratt और कास्ट के साथ लॉस एंजिल्स प्रीमियर में ब्लॉकबस्टर हिट का मनाया जश्न!

May 21, 2024

Namit Malhotra ने Chris Pratt और कास्ट के साथ लॉस एंजिल्स प्रीमियर में ब्लॉकबस्टर हिट का मनाया जश्न!

मल्होत्रा ​​का प्राइम फोकस स्टूडियो और DNEG, जिसने सात एकेडमी अवॉर्ड जीते हैं, वह मिलकर ‘गारफील्ड’ को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं। वे इस फिल्म को बनाने के लिए एलकॉन एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। गारफील्ड, सबकी पसंदीदा कैट, “द गारफील्ड मूवी” में एक नए रोमांच के साथ वापस आ गई है। रविवार, 19 मई को, फिल्म के प्रोड्यूसर, नमित मल्होत्रा, और क्रिस प्रैट और हन्नाह वडिंगम संग वाइस एक्टर्स हॉलीवुड के TCL चाइनीज थिएटर में प्रीमियर में शामिल हुए।

मल्होत्रा ​​के प्राइम फोकस स्टूडियो ने इस नई फिल्म पर एलकॉन एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर काम किया है। इसमें प्यारे से घर में रहने वाली प्यारी सी बिल्ली गारफील्ड अपने डॉग फ्रेंड ओडी के साथ जोखिम भरे रोमांच के लिए बाहर निकलती है। बता दें कि मल्होत्रा ​​की DNEG एनिमेशन टीम ने पॉपुलर, पसंदीदा किरदारों के लिए कहानी और नया रूप तैयार किया है। “द गारफील्ड मूवी” ईस्ट और वेस्ट के बीच एक और कनेक्शन क्रिएट करती है, साथ ही दुनिया के सामने भारत के कौशल को उजागर करती है।

मल्होत्रा ​​अपने ग्राउंड ब्रेकिंग एफर्ट्स के लिए जाने जाते हैं, जिन्होंने इंडियन आर्टिस्ट्स को इंटरनेशनल लेवल पर बढ़ावा देने और पिछले कुछ सालों में अपनी कंपनी के लिए कई ऑस्कर जीतने के लिए पॉपुलर हैं। ऐसे में अब वह क्रिएटिव फिल्म मेकिंग को दुनिया भर में क्रिएटिव फिल्म मेकिंग का विस्तार करना जारी रखे हुए हैं। मल्होत्रा ​​का भारत से हॉलीवुड तक का सफ़र रिमार्केबल रहा है।

कई हॉलीवुड फ़िल्मों के प्रोडक्शन के साथ, वे ग्लोबल फ़िल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी ताकत बन गए हैं। “द गारफील्ड मूवी” पहले से ही बहुत सफल है। इस फिल्म का प्रीमियर 1 मई को कई इंटरनेशनल मार्केट्स में हुआ और वैराइटी के अनुसार, इस वीकेंड इसने 10.2 मिलियन डॉलर कमाए हैं, जिससे इसका इंटरनेशनल टोटल कमाई 49 मिलियन डॉलर हो गई है। “द गारफील्ड मूवी” अमेरिका में 24 मई को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें