Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

102 डिग्री बुखार में भी नाना पाटेकर ने पूरी की ‘ओ रोमियो’ की हाई-एक्शन शूटिंग

February 5, 2026

102 डिग्री बुखार में भी नाना पाटेकर ने पूरी की ‘ओ रोमियो’ की हाई-एक्शन शूटिंग

वरिष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर उन कलाकारों में गिने जाते हैं, जिनकी पहचान मेहनत, अनुशासन और अपने काम के प्रति पूरी ईमानदारी से जुड़ी है। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म ‘ओ रोमियो’ को लेकर चर्चा में हैं। सेट पर उनकी प्रोफेशनल सोच कैसी है, इसका खुलासा खुद फिल्म के मेकर्स ने किया है।

‘ओ रोमियो’ का निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं। फिल्म के एक अहम एक्शन सीन की शूटिंग ट्रेन के सेट पर हो रही थी। विशाल भारद्वाज के मुताबिक, उस वक्त नाना पाटेकर की तबीयत ठीक नहीं थी। उन्हें 102 डिग्री तेज बुखार था और पूरी यूनिट उनकी हालत को लेकर चिंतित थी। डॉक्टरों ने भी उन्हें आराम करने की सलाह दी थी।

इसके बावजूद नाना पाटेकर ने शूटिंग रोकने से इनकार कर दिया। विशाल ने बताया कि नाना नहीं चाहते थे कि उनकी वजह से शूट कैंसिल हो। उन्होंने लगातार करीब चार घंटे तक उस मुश्किल सीन की शूटिंग पूरी की और अपना कमिटमेंट निभाया।

फिल्म का पहला गाना ‘इश्क का फीवर’ पहले ही रिलीज किया जा चुका है। इस रोमांटिक गीत को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है, संगीत विशाल भारद्वाज का है और बोल गुलजार ने लिखे हैं। गाने में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

फिल्म ‘ओ रोमियो’ की कास्ट की बात करें तो इसमें नाना पाटेकर, शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी के अलावा अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया और फरीदा जलाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म हुसैन जैदी की चर्चित किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। शाहिद कपूर फिल्म में माफिया डॉन हुसैन उस्तरा का किरदार निभा रहे हैं, जबकि सपना उर्फ सपना दीदी के रोल में तृप्ति डिमरी दिखाई देंगी।

फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रेजेंट कर रहे हैं, निर्देशन विशाल भारद्वाज का है और प्रोडक्शन नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया गया है। ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें