Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

सेल्फी लेने आया फैंस…नाना पाटेकर ने गुस्से में जड़ दिया थप्पड़, VIDEO देख भड़के लोग

November 15, 2023

सेल्फी लेने आया फैंस…नाना पाटेकर ने गुस्से में जड़ दिया थप्पड़, VIDEO देख भड़के लोग

एंटरटेनमेंट डेस्क: फिल्मी हस्तियों के मूड के बारे में कभी कुछ नहीं पता होता कि कब वे खुश होते हैं और कब नाराज होते हैं। जब इन लोगों का मूड खराब होता है तो यह किसी के साथ भी बदतमीजी करने से नहीं हिचकते। कुछ ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नाना पाटेकर शूटिंग के दौरान इतने खफा हो गए कि सेल्फी लेने आए एक युवक को जोरदार थप्पड़ ज़ड दिया।

 

नाना का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिस पर लोग कमंट कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि नाना एक सीन की शूटिंग के लिए खड़े हुए हैं, तभी एक फैन नाना के पास आता है और सेल्फी लेने के लिए कहता है। इसी बात से नाना इतना भड़क जाते हैं कि युवक को थप्पड़ मार देते हैं। इतना ही नहीं नाना की क्रू में शामिल एक शख्स लड़के को गर्दन से खींच कर पीछे धकेल देता है।

 

बताया जा रहा है कि नाना पाटेकर इन दिनों वाराणसी में फिल्म ‘जर्नी’ की शूटिंग कर रहे हैं, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो उसी के सेट का है। फिल्म के एक शॉट के रेडी होने पर नाना पाटेकर अपने सीन के लिए खड़े थे तभी एक युवक उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बीच में आ जाता है, यह देख नाना पाटेकर अपना आपा खो देते हैं और फैन को सबके सामने मार देते हैं। वीडियो पर कई लोग कमेंट कर रहे है कि ‘साहब, आम लोगों को भी इज्जत दीजिए। वहीं एक ने लिखा इन जैसे लोगों की वजह से ही आप स्टार हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें