Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nargis Fakhri ने कभी यह अहसास नहीं होने दिया कि वह एक स्टार हैं : Gagan Anand

September 9, 2023

Nargis Fakhri ने कभी यह अहसास नहीं होने दिया कि वह एक स्टार हैं : Gagan Anand

मुंबईः सीरीज टटलूबाज में सिख पुलिसकर्मी दिलबाग सिंह की भूमिका निभा रहे अभिनेता गगन आनंद का एक्ट्रेस नरगिस फाखरी के साथ शूटिंग करने का अनुभव शानदार रहा। गगन को कुमकुम भाग्य और लग जा गले जैसे टीवी शो में अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा, ’एक अभिनेता के तौर पर यह सबसे यादगार अनुभव था, नरगिस केवल अंग्रेजी में बात करती थी और मेरे किरदार को उनके साथ उचित बनारसी हिंदी भाषा में कॉमिक सीन करने थे। यह बहुत चुनौतीपूर्ण था क्योंकि भाषा एक बाधा बनी हुई थी।’

’लेकिन मैंने अपने लाइफटाइम में शायद ही कोई ऐसी एक्ट्रेस देखी हो जो किसी भूमिका के लिए नरगिस की तरह इतना तैयार हो। हम शॉट्स के बीच में, लंच ब्रेक के दौरान और कभी-कभी पैक-अप के बाद भी रिहर्सल करते थे। नरगिस ने कभी यह अहसास नहीं होने दिया कि वह एक स्टार हैं।’

उन्होंने कहा कि नरगिस के जमीन से जुड़े दृष्टिकोण ने उन्हें समझाया कि विनम्रता ही सब कुछ है। गगन ने कहा, कि ’टीवी और वेब में मेरे अब तक के पूरे करियर में यह मेरे लिए लगभग एक सपने के जैसा था।’ गगन को वीर की अरदास वीरा, ये है मोहब्बतें, पेशवा बाजीराव जैसे शो में अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने ओटीटी स्पेस में बिच्छू का खेल और है तौब्बा नाम की सीरीज में भी काम किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें