Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवरत्न पांडेय और नेहा राज का गाना ‘बाराती में बचबु ना’ रिलीज

September 28, 2023

नवरत्न पांडेय और नेहा राज का गाना ‘बाराती में बचबु ना’ रिलीज

मुंबई: अभिनेता-गायक नवरत्न पांडेय और गायिका नेहा राज का नया गाना ‘बाराती में बचबु ना’ रिलीज हो गया है। ‘बाराती में बचबु ना’ गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसके वीडियो में सौम्या पांडेय और नवरत्न पांडेय नजर आ रहे हैं।गाने के वीडियो में सौम्या पांडेय कहती है कि ‘ओठवा रसीला हमर देह अंगूरी, खा के हम मोटाइल बानी लगन वाला पूड़ी, काहे कहेला ही जा अड़चबु ना, अड़चबु ना हो अड़चबु ना…’ तो जवाब में नवरत्न पांडेय कहते हैं कि ‘जदि कमर हिला के नचबु ना, त आज बाराती में बचबु ना…’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘बाराती में बचबु ना’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। गीतकार अर्जुन शर्मा के लिखे इस गीत को संगीत से संगीतकार आर्या शर्मा ने सजाया है। वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित, एडिटर दीपक पंडित हैं। इस गाने का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें