Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहली बार पत्नी के आरोपों पर बोले Nawazuddin Siddiqui, कहा- “मेरी खामोशी की वजह से…”

March 6, 2023

पहली बार पत्नी के आरोपों पर बोले Nawazuddin Siddiqui, कहा- “मेरी खामोशी की वजह से…”

फेमस बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पहली बार खुद पर पत्नी द्वारा लगाए आरोपों पर चुप्पी तोड़ दी है। जी हाँ, लंबे समय से एक्टर इस मामले पर चुप्पी साधे हुए थे लेकिन अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ट्विटर के जरिये एक पोस्ट शेयर कर खुद पर अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। दरअसल, एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए बयान दिया है के- ”मेरी खामोशी की वजह से मुझे बुरा इंसान समझा जा रहा है।

“मैं अब तक इसलिए खामोश था क्योंकि मैं जानता हूं ये सब तमाशा मेरे बच्चे कहीं न कहीं इसे पढ़ेंगे. सोशल मीडिया, प्रेस और कुछ लोग मेरे इस चरित्र हरण का खूब आनंद ले रहे हैं. लेकिन में आप लोगों के सामने कुछ बातें रखना चाहता हूं. सबसे पहले तो मैं ये साफ कर देना चाहता हूं कि मैं और आलिया कई सालों से अलग रह रहे हैं और हमारा तलाक हो चुका है.” इसके बाद उन्होंने सवाल उठाया, ”क्या मुझे कोई इस बात का जवाब देगा कि मेरे बच्चे बीते 45 दिनों से स्कूल क्यों नहीं जा रहे। मुझे स्कूल से लगातार लेटर आ रहे हैं कि आपके बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं।”

सिर्फ यही नहीं बल्कि एक्टर ने ये भी कहा के- ”यहां बुलाने से पहले उन्होंने बच्चों को 4 महीनों तक अकेला छोड़ दिया था। उन्हें बीते दो साल से हर महीने करीब 10 लाख रुपए दिए जाते हैं और इनमें बच्चों की फीस, मेडिकल खर्चे और ट्रैवल के खर्चे शामिल नहीं हैं। मैंने आलिया की मदद करने के लिए उनकी 3 फिल्मों को फाइनेंस भी किया।” उन्होंने बच्चों के लिए दुबई में एक अपार्टमेंट खरीद कर दिया हुआ और मुंबई में भी एक सी फेसिंग फ्लैट में आलिया को को पार्टनर बनाया है क्योंकि उनके बच्चे अभी छोटे हैं।

“नवाज ने आरोप लगाया कि बच्चों के लिए दी गई चीजों का आलिया न सिर्फ इस्तेमाल करती हैं बल्कि उन्हें बेच भी देती हैं। ”दुनिया का कोई भी पेरेंट अपने बच्चों की पढ़ाई खराब कर उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहेगा।मैं शारा और यानी को बहुत प्यार करता हूं और उनकी सलामति और बेहतर भविष्य के लिए हर मुमकिन कोशिश करूंगा।” इस पर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के सभी फैंस उनकी काफी सरहाना कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें