Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nawazuddin Siddiqui की मां ने पत्नी जैनब के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला

January 23, 2023

Nawazuddin Siddiqui की मां ने पत्नी जैनब के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानें पूरा मामला

फेमस बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां मेहरूनिसा सिद्दीकी की ने अपनी बहू यानी नवाजुद्दीन की पत्नी जैनब उर्फ आलिया के खिलाफ पुलिस में एफाआईआर दर्ज कराई है। दरअसल, कुछ खबरों के मुताबिक एक्टर की मां ने शिकायत के आधार पर मुंबई के वर्सोवा पुलिस ने जैनब के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की है। जैनब के खिलफ धारा 452, 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज हुआ है। जैनब पर आरोप हैं कि वे जिस बंगले में गई थीं वहां उनकी नवाजुद्दीन की मां से बहस हुई थी जिसके बाद केस दर्ज कराया गया है। बता दें कि नवाजुद्दीन की मां और जैनब उर्फ़ आलिया के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है।

नवाजुद्दीन और जैनब उर्फ आलिया की शादी साल 2010 में हुई थी। जैनब नवाजुद्दीन की दूसरी पत्नी हैं। लॉकडाउन के दौरान दोनों के बीच अनबन की ख़बरें आई थीं। उस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए थे। बात तलाक तक पहुंच गई थी। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया ने नवाजुद्दीन के परिवार पर मारपीट के आरोप तक लगाए थे। दोनों के दो बच्चे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें