Site icon Dainik Savera Times

बीमार मां को देखने गए नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भाई ने नहीं आने दिया घर के अंदर

मुंबई : जैसै की आप सभी जानते हैं कि आजकल एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर परेशान है। उनका अपनी पत्नि के साथ विवाद अभी भी चल रहा है। बता दें उनपर पत्नि के साथ मारपीट के आरोप लगे हैं। वहीं उनके भाइयों का भी उनके साथ व्यवहार ठीक नहीं है। जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां की तबियत बिगड़ गई है और जब वह उन्हें देखने गए तो उनके भाई ने उन्हें घर के अंदर नहीं आने दिया और घर के नौकर द्वारा कहा गया कि मां का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और वह फिलहाल किसी से मिलना नहीं चाहतीं। बता दें कि इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई शमस नवाब सिद्दीकी ने उन पर गलत आरोप भी लगाए थे।

Exit mobile version