Site icon Dainik Savera Times

Vinod Bhanushali की Thriller Film में नजर आएंगे Nawazuddin Siddiqui

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी विनोद भानुशाली निर्मित और सेजल शाह द्वारा निर्देशित थ्रिलर फिल्म में काम करते नजर आयेंगे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की थ्रिलर फिल्म 90 के दशक की एक रोमांचक फिल्म होगी। यह फिल्म भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और बॉम्बे फेबल्स द्वारा निर्मित होगी।इस फिल्म की शूटिंग आज मुंबई में शुरू हुई, जिसमें लगभग 40 दिनों का शूट शेड्यूल होगा।नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने कहा,मैं विनोद भानुशाली द्वारा निर्मित इस अविश्वसनीय फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं। एक शानदार निर्माता से निर्देशक के रूप में सेजल शाह का परिवर्तन प्रेरणादायक है, और मैं ‘सीरियस मेन’ के बाद फिर से उनके साथ काम करने के लिए खुश हूं।

यह फिल्म भावनाओ का रोलरकोस्टर राइड होगा जो फिल्म से जुडी टीम और ऑडियंस के लिए यादगार सफर होगा। विनोद भानुशाली ने कहा कि , भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड ऐसे कंटेंट का निर्माण करने के लिए डेडिकेटेड है जो दर्शकों को पसंद आए। सेजल शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ हमारा सहयोग एक जबरदस्त सिनेमाई अनुभव देने की क्षमता रखता है जो लोगों के दिल को छु जायेगा। सेजल शाह ने कहा,मैं इस परियोजना का नेतृत्व करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे शानदार अभिनेता के साथ काम करना और विनोद भानुशाली और पूरी टीम का समर्थन इसे निर्देशन के क्षेत्र में एक रोमांचक कदम बनाता है।

Exit mobile version