Site icon Dainik Savera Times

कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म एक साथ नज़र आएंगी नीना गुप्ता और रकुल प्रीत सिंह, जबरदस्त होगी दोनों की केमिस्ट्री

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, नीना गुप्ता के साथ कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म में काम करती नजर आ सकती है।’दे दे प्यार दे’ ,’थैंक गॅाड’ और छतरीवाली जैसी फिल्मों में काम कर चुकी रकुल प्रीत सिंह आशीष शुक्ला के निर्देशन में फिल्म में काम करती नजर आ सकती है। इस फिल्म में नीना गुप्ता की भी अहम भूमिका होगी। बताया जा रहा है कि यह एक कामेडी-थ्रिलर फिल्म है, जिसका शीर्षक अभी तय नहीं है।

इस फिल्म में इन दोनों अभिनेत्रियों के साथ कई और जानेमाने कलाकार होंगे। यदि सब कुछ ठीक रहा तो अक्टूबर महीने के अंत से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी और निर्माताओं की योजना शूटिंग दिसंबर तक खत्म करने की है।

Exit mobile version