Site icon Dainik Savera Times

Neha Dhupia ने किया हॉलीवुड में डेब्यू, फिल्म ‘52 ब्लू’ का फर्स्ट लुक जारी

Neha Dhupia New Movie

Neha Dhupia New Movie

एंटरटेनमेंट डेस्क: नेहा धूपिया अभिनेत्री नेहा धूपिया अपनी अपकमिंग फिल्म ‘52 ब्लू’ को लेकर चर्चा में हैं। बता दें कि अभिनेत्री अब अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। उनकी नई फिल्म 52 ब्लू के जरिए वह हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। हाल ही में फिल्म का पहला लुक और ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें उनका बदला हुआ अंदाज देखने को मिल रहा है।

ट्रेलर में दिखी भावनात्मक कहानी
करीब दो मिनट के ट्रेलर में एक प्रवासी भारतीय मजदूर की कहानी दिखाई गई है, जो लियोनेल मेस्सी का बड़ा प्रशंसक होता है। अपने पसंदीदा फुटबॉलर से मिलने के लिए वह विदेश जाता है, लेकिन वहां परिस्थितियां उसके खिलाफ हो जाती हैं। कहानी में उसके परिवार की चिंता और संघर्ष को भावुक तरीके से दिखाया गया है।

मां के रोल में नजर आएंगी नेहा
इस फिल्म में नेहा धूपिया पहली बार मां की भूमिका निभा रही हैं। वह उस युवक की मां का किरदार अदा कर रही हैं, जो विदेश में फंस जाता है। उनके साथ आदिल हुसैन भी अहम भूमिका में हैं, जो उनके पति के रूप में नजर आएंगे। दोनों कलाकार पहली बार स्क्रीन साझा कर रहे हैं।

निर्देशन और लोकेशन की खासियत
फिल्म का निर्देशन मिस्र के फिल्ममेकर अली अल-अरबी ने किया है। फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से कोच्चि में हुई है, जहां के समुद्री और द्वीपीय दृश्य कहानी को और प्रभावशाली बनाते हैं। कहानी का बैकड्रॉप फीफा वर्ल्ड कप 2022 से जुड़ा हुआ है।

करियर की नई शुरुआत
नेहा धूपिया ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2003 में फिल्म कयामत से की थी। हाल ही में वह बैड न्यूज में नजर आई थीं। अब ‘52 ब्लू’ के जरिए वह ग्लोबल सिनेमा में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं।

Exit mobile version