Site icon Dainik Savera Times

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का नया गाना ‘दिल बेचारा’ हुआ रिलीज

मुंबई: संगीतमय जोड़ी नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का गाना दिल बेचारा रिलीज हो गया है।भूषण कुमार द्वारा निर्मित गाना ‘दिल बेचारा’ नेहा कक्कड़ के शानदार करियर में एक स्पेशल माइलस्टोन है, क्योंकि वह पहली बार अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ म्यूजिक कम्पोजीशन की दुनिया में कदम रख रहीं हैं। यह गाना क्रेविक्सा द्वारा निर्देशित है।

नेहा कक्कड़ ने कहा, ‘दिल बेचारा’ मेरे दिल के बहुत करीब है, क्योंकि इसने मुझे एक कलाकार के रूप में एक नई अपॉर्चुनिटी एक्सप्लोर करने का मौका दिया है । मैं अपने श्रोताओं के साथ प्यार की इस भावनात्मक यात्रा को साझा करने के लिए बेहद उत्साहित हूं और मुझे यकीन है कि हर कोई इस गाने को पसंद करेगा।

रोहनप्रीत सिंह ने कहा, ‘दिल बेचारा’ यह सिर्फ एक गाना नहीं है। यह प्यार, चाहत और हर उस चीज़ को एक्सप्रेस करता है जो एक रिश्ते को बेहद खास बनाता है। नेहा के साथ इस खूबसूरत गाने को सह-संगीतबद्ध करने का अनुभव बहुत ही शानदार था। और मुझे उम्मीद है कि हमारे श्रोता भी वही प्यार और भावनाएं महसूस करेंगे जो हमने इसमें डाला है।

निर्देशक क्रेविक्सा ने कहा, नेहा और रोहनप्रीत के बीच की केमिस्ट्री बहुत ही जबरदस्त है, वे ऑन स्क्रीन एक नेचुरल चार्म लेकर आते हैं। इस गाने में उन्होंने अपने किरदार के साथ वास्तविकता बनाये रखी है जिसने इस वीडियो की खूबसूरती को बनाये रखा है।

Exit mobile version