Dainik Savera Times

मेरे पति और परिवार को मत घसीटें… सोशल मीडिया पोस्ट के बाद भड़कीं नेहा कक्कड़; कही ऐसी-ऐसी बात

Neha Kakkar social media post

Neha Kakkar: पॉपुलर सिंगर नेहा कक्कड़ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने भावुक पोस्ट के बाद फैली तलाक की अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया है। मामला तब सुर्खियों में आया जब नेहा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने अपने रिश्तों, जिम्मेदारियों और काम से ब्रेक लेने की बात की। पोस्ट कुछ ही मिनटों में डिलीट कर दी गई, लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया।

नेहा ने दी सफाई
सोमवार को नेहा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के माध्यम से स्पष्ट किया कि उनके पति और परिवार को इस मामले में न घसीटा जाए। उन्होंने लिखा कि उनका परिवार और पति उनके जीवन में हमेशा सपोर्टिव रहे हैं और उनके किसी भी संघर्ष का कोई लेना-देना उनसे नहीं है। नेहा ने कहा, “कुछ सिस्टम और लोग हैं जिनसे मैं परेशान हूं, लेकिन यह मेरे परिवार या पति से जुड़ा नहीं है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी इसे समझेंगे और मेरे करीबियों को इस विवाद से दूर रखेंगे।”

सोशल मीडिया पोस्ट पर हुई गलती को मानी
नेहा ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक होकर पोस्ट किया, जो शायद सही समय पर नहीं था। उन्होंने अपने फैंस से कहा कि उन्हें इस मामले को बढ़ावा नहीं देना चाहिए, क्योंकि मीडिया छोटी बात को भी बड़ा बना देता है। नेहा ने आगे लिखा कि अब वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर कुछ नहीं बोलेंगी और जल्द ही नई ऊर्जा के साथ वापसी करेंगी।

नेहा कक्कड़ का करियर
नेहा कक्कड़ ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए हैं जैसे ‘आंख मारे’, ‘दिलबर’, ‘हौले हौले’ और ‘मोरनी बनके’। इसके अलावा, वह कई म्यूजिक रियलिटी शो में जज के तौर पर भी नजर आती रही हैं। उन्होंने पहले भी फैंस और मीडिया से रिक्वेस्ट की थी कि उनके ब्रेक के दौरान उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए और उन्हें कैमरे से दूर रखा जाए।

Exit mobile version