Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

“Ramayana: The Legend of Prince Rama” को 4K में देखकर उत्साहित हुए नेटिज़न्स, दें रहे हैं जबरदस्त रिस्पॉन्स

January 24, 2025

“Ramayana: The Legend of Prince Rama” को 4K में देखकर उत्साहित हुए नेटिज़न्स, दें रहे हैं जबरदस्त रिस्पॉन्स

मुंबई: रामायणः द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा आज भारत भर में सिनेमाघरों में अपनी ग्रैंड रिलीज कर रही है, और ये एक बड़ा माइलस्टोन बन गई है, क्योंकि ये देश में किसी भी जापानी फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी रिलीज़ है। 600+ स्क्रीन पर इसकी रिलीज़ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, और इसने भारतीय सिनेमा इतिहास में अपनी जगह पक्की कर ली है। भारत के सबसे प्रिय महाकाव्य का ये शानदार एनीमेशन वर्जन गीक पिक्चर्स इंडिया और गीक पिक्चर्स इंक ने दर्शकों तक पहुंचाया है। शुरुआती रिव्यूज में इसे एक बेहतरीन पारिवारिक फिल्म कहा जा रहा है जो अलग-अलग पीढ़ियों को खूबसूरती से जोड़ती है।

बिलकुल, यह फिल्म एक बड़ा सिनेमाई अनुभव बन गई है और अब ये लोगों के दिलों पर छा गई है। नेटिज़न्स अपनी खुशी को रोक नहीं पा रहे हैं और इस मास्टरपीस को बड़े पर्दे पर देखने का अनुभव शेयर कर रहे हैं। आइए जानते हैं कैसा उनका रिएक्शन:

एक नेटिज़न ने लिखा है, “तेलुगू में रामायण, जापानी एनीमे में। ये देखना तो बनता है।
#Ramayana”

एक कर व्यूअर ने लिखा है, “आखिरकार… बचपन के शानदार अनुभव को फिर से जीने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। मैंने अक्टूबर में रिलीज़ हुए पहले ट्रेलर को नए रिलीज डेट्स के लिए एडिट किया है।
#Ramayana”

एक नेटिज़न का कहना है, “आखिरकार, Gen Z को ये बताने का मौका मिल रहा है कि हमारा बचपन कितना बेहतर था!
#Ramayana”

एक नेटिज़न ने लिखा है, “#Ramayana की कहानी का कोई मुकाबला नहीं। 4K में इसे देखना जैसे एक लेजेंड को जीवित होते हुए देखना है।”

एक नेटिज़न ने लिखा है, “यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है; यह एक एहसास, एक जुड़ाव और एक धरोहर है, जिसे शानदार तरीके से जीवन्त किया गया है। यह सबके लिए देखना जरूरी है।
#Ramayana”

‘रामायण: द लेजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ को भारत में गीक पिक्चर्स इंडिया, AA फिल्म्स और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा थिएट्रिकली डिस्ट्रीब्यूट किया जाएगा। फिल्म 24 जनवरी, 2025 को 4K में इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ की गई है।

ये भी पढ़ें :- IPL 2026: RR मैनेजर रोमी भिंडर पर BCCI की सख्त कार्रवाई, ये नियम तोड़ने पर लगाया भारी जुर्माना

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें