Dainik Savera Times

‘थामा’ से लेकर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ तक, नई फिल्में और वेब सीरीज ने OTT प्लेटफॉर्म पर मचाया धमाल

OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस हफ्ते मनोरंजन का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि फिल्मों से लेकर वेब सीरीज और कॉमेडी शोज़ तक, दर्शकों के लिए कई नए विकल्प उपलब्ध हो गए हैं। वहीं रोमांस, सस्पेंस, हॉरर-कॉमेडी और ड्रामा हर जॉनर के कंटेंट ने डिजिटल दुनिया में दस्तक दी है।

‘एमिली इन पेरिस’

Emily in Paris
Emily in Paris

नेटफ्लिक्स पर लोकप्रिय इंटरनेशनल सीरीज ‘एमिली इन पेरिस’ का नया सीजन रिलीज हो चुका है। इस बार कहानी फ्रांस से आगे बढ़ते हुए रोम पहुंचती है, जहां एमिली की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ एक बार फिर उलझनों से भरी नजर आती है। फैशन, दोस्ती और करियर की खींचतान इस सीजन में भी दर्शकों को बांधे रखेगी।

‘एक दीवाने की दीवानियत’

Ek Deewane Ki Deewaniyat

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की रोमांटिक फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ भी अब ओटीटी पर देखी जा सकती है। भले ही यह फिल्म सिनेमाघरों में खास कमाल न दिखा पाई हो, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसे नई उम्मीदों के साथ रिलीज किया गया है।

‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’

Four More Shots Please!

प्राइम वीडियो पर ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ का चौथा सीजन स्ट्रीम हो रहा है। इस सीरीज में एक बार फिर चारों महिला किरदारों की दोस्ती, रिश्ते और जिंदगी के उतार-चढ़ाव को बेबाक अंदाज में दिखाया गया है।

‘मिसेस देशपांडे’

Mrs Deshpande

जियो हॉटस्टार पर माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘मिसेस देशपांडे’ भी दर्शकों के लिए उपलब्ध है। इसमें माधुरी ने एक साधारण दिखने वाली महिला का डार्क और रहस्यमय किरदार निभाया है।

‘रात अकेली है’

Raat Akeli Hai

सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की फिल्म ‘रात अकेली है’ नेटफ्लिक्स पर मौजूद है, जो एक मर्डर मिस्ट्री के जरिए दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है।

‘कपिल शर्मा शो’

The Kapil Sharma Show

वहीं कॉमेडी के दीवानों के लिए कपिल शर्मा शो एक बार फिर लौट रहा है। इस बार शो के पहले मेहमान के रूप में प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। शो को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा।

‘थामा’

Thamma

हॉरर-कॉमेडी के शौकीनों के लिए आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है। डर और हंसी का यह मिश्रण दर्शकों को खूब एंटरटेन करेगा।

कुल मिलाकर, इस हफ्ते ओटीटी पर हर उम्र और पसंद के दर्शकों के लिए भरपूर कंटेंट मौजूद है।

Exit mobile version