Site icon Dainik Savera Times

Ankita Lokhande और Vicky Jain के घर में नए मेहमान की दस्तक, Social Media पर वीडियो किया शेयर

मुंबई: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के घर एक नया मेहमान आया है। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने नए मेहमान का स्वागत किया है। उन्होंने इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

इस वीडियो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन एक प्यारी सी बिल्ली का अपने घर में स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं। इस क्लिप में कपल बिल्ली के साथ खेलते, उसे गले लगाते और दुलारते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अंकिता ने वीडियो शेयर कर लिखा, ‘परिवार में आपका स्वागत है, हमारी छोटी राजकुमारी म्यू लोखंडे जैन। आप हमारे परिवार में सबसे नई सदस्य हैं, मम्मी और पापा पहले से ही आपसे बेहद प्यार करते हैं। आपके दुलार ने हमारा दिल चुरा लिया है, आप हमारे जीवन में अपार खुशियां और आनंद लेकर आएं।

अंकिता आगे लिखती हैं, ‘आपकी प्यारी हरकतों की बदौलत हमारा जीवन हंसी और आनंद से भरा रहे। हमारी नई नन्ही सी बच्ची के साथ ढेर सारा रोमांच, खेल और आरामदायक पलों के लिए हम यहां हैं। तुम्हें पहले से ही प्यार और दुलार मिल रहा है, हमारी प्यारी बेटी।‘

वहीं, अंकिता के इस वीडियो पर प्रशंसकों ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने लिखा- ‘आपको बधाई हो, वह बहुत ही प्यारी है। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘अंकिता की आंखों में मां का प्यार देखा जा सकता है। अंकिता लोखंडे हाल ही में रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ में नजर आई थीं। इसके अलावा वह वर्तमान में ‘लाफ्टर शेफ्स-अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में दिखाई दी थीं।

Exit mobile version