Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ का नया पोस्टर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर

August 1, 2024

अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ का नया पोस्टर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर

अक्षय कुमार फिल्म ‘खेल खेल में’ के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे, जिसके निर्देशन की कमान मुदस्सर अजीज ने संभाली है। फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है।फिल्म में तापसी पन्नू, वाणी कपूर और फरदीन खान भी मुख्य भूमिका में होंगे।

निर्माताओं ने अब ‘खेल खेल में’ का नया पोस्टर साझा किया है, जिसमें अक्षय के साथ तमाम सितारों की झलक दिख रही है।

कल रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर
‘खेल खेल में’ का ट्रेलर कल यानी 2 अगस्त को जारी किया जाएगा। अक्षय ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, ‘आ रहे हैं आपको हंसाने…जनता जनार्दन को अपना बनाने! यारों वाला खेल…यारी वाला टशन।’

एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। ‘खेल खेल में’ 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना ‘पुष्पा: द रूल’, ‘वेदा’ और ‘स्त्री’ से होने वाला है।

https://x.com/akshaykumar/status/1818960520503783821?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1818960520503783821%7Ctwgr%5Ea0e46dc9b205a68146fb6ef00a7650d47f824bde%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.newsbytesapp.com%2Fnews%2Fentertainment%2Fakshay-kumar-s-khel-khel-mein-new-poster-out-now-trailer-out-tomorrow%2Fstory

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें