Site icon Dainik Savera Times

Allu Arjun और Rashmika Mandanna की फिल्म ‘Pushpa 2 The Rule’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म‘पुष्पा 2 द रूल’का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। अल्लू अर्जन की फिल्म‘पुष्पा 2 द रूल’इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। मेकर्स ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है,और कैप्शन में लिखा है, 75 दिन बाकी हैं पुष्पा राज के रूल के लिए।

उनका रूल भारतीय सिनेमा में एक नया अध्याय लिखेगा।नए पोस्टर में अल्लू अर्जन अपने कांधे पर राइफल लेकर लुंगी पहने देखे जा सकते हैं। ’पुष्पा 2: द रूल’ 15 अगस्त, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना के अलावा फहद फासिल भी लीड रोल में हैं।

Exit mobile version