Site icon Dainik Savera Times

Allu Arjun और Rashmika Mandanna की फिल्म ‘Pushpa 2 The Rule’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज

मुंबई: दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने अभिनेता अल्लू अर्जुन और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म‘पुष्पा 2 द रूल’का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। अल्लू अर्जन की फिल्म‘पुष्पा 2 द रूल’इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। मेकर्स ने अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में अल्लू और रश्मिका का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है।

इस नए पोस्टर में पीछे का बैकग्राउंट काफी कलरफुल नजर आ रहा है। साथ ही इसमें अल्लू बिल्कुल शाहरुख खान की तरह बाहें फैलाए नजर आ रहे हैं। रश्मिका के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान दिखाई दे रही है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर एक्स अकाउंट पर जारी किया है। मेकर्स ने एक्स अकाउंट पर लिखा, इंडिया की सबसे पसंदीदा जोड़ी जल्द ही‘कपल सॉन्ग’को लेकर आ रही है।‘पुष्पा 2 द रूल’15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी।

Exit mobile version