Site icon Dainik Savera Times

‘बड़े मियां छोटे मियां’का नया पोस्टर हुआ रिलीज, फैंस को आ रहा बेहद पसंद

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।अक्षय कुमार ने अपने आफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़े मियां छोटे मियां का नया पोस्टर रिलीज किया है।पोस्टर में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ के साथ जेट स्कीइंग करते हुए फुल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।

अक्षय कुमार ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा,आपका नया साल बड़ा बने, छोटी छोटी खुशियों से। बड़े मियां छोटे मियां की तरफ से हैप्पी न्यू ईयर। थिएटर्स में मिलने के लिए 2024 की ईद बुक करना न भूले। चलिए 2024 में धमाल मचाते हैं।

बड़े मियां छोटे मियां को वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है।बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ शामिल हैं। बड़े मियां छोटे मियां ईद के मौके पर इस वर्ष रिलीज की जाएगी।

Exit mobile version