Site icon Dainik Savera Times

‘Phir Aai Haseen Dilruba’ का नया पोस्टर हुआ रिलीज, मेकर्स ने साझा की फिल्म की पहली झलक

मुंबई : तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी स्टारर ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। आपको बता दे कि तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी स्टारर हसीन दिलरुबा, हसीन दिलरूबा का सीक्वल है। पहले पार्ट का निर्देशन विनील मैथ्यू ने किया था, जबकि दूसरे पार्ट का निर्देशन जयप्रद देसाई ने किया है। फिर आई हसीन दिलरुबा में सनी कौशल और जिमी शेरगिल की भी अहम भूमिका है।

निर्माताओं ने साझा की फिल्म की पहली झलक

इस फिल्म की कहानी वहीं शुरू होती है जहां से हसीन दिलरुबा खत्म हुई थी। निर्माताओं ने फिल्म फिर आई हसीन दिलरूबा के किरदारों की पहली झलक साझा की है। पोस्टर में तापसी, सनी कौशल और विक्रांत मैसी नजर आ रहें हैं। तीनों कलाकार बारिश में खड़े नजर आ रहे हैं। सनी कौशल अपने एक हाथ में गुलाब का गुलदस्ता थामे नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा गया है, खून को मिटाए ये बारिश, यही है इस कातिलाना इश्क की गुजारिश,

फिल्म इस दिन होगी रिलीज़

फिर आई हसीन दिलरुबा, 09 अगस्त को आ रही है, केवल नेटफ्लिक्स पर। फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा को कनिका ढिल्लों ने लिखा है। कनिका फिर आई हसीन दिलरुबा की को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म का निर्माण आनंद एल. राय की कलर येलो प्रोडक्शंस और भूषण कुमार की टी-सीरीज फिल्म्स द्वारा किया गया है।

Exit mobile version